IMPORTANT INFORMATION About Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश Important Facts About Uttar Pradesh Gargi Knowledge वर्तमान में भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। हम इस लेख में जानेंगे भारत के महत्वपूर्ण राज्य ‘‘उत्तर प्रदेश’’ के बारे में। उत्तर प्रदेश वर्तमान में लगभग 23 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। ब्रिटिश शासनकाल में 1 अप्रैल, 1937 को इस राज्य की स्थापना हुई। उस समय इसे यूनाईटेड प्रोविन्स कहा जाता था। 12 जनवरी, 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। 9 नवम्बर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नए राज्य उत्तराखण्ड का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित राज्य व देश:- उत्तर प्रदेश की सीमा 9 राज्यों तथा 1 देश नेपाल से मिलती है। सीमाओं से मिले हुए राज्यों में पूर्व में बिहार तथा झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली (केन्द्र शाषित प्रदेश) तथा राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड एवं दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ स्थित हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्व में नेपाल देश की सीमा मिलती है। विधान सभा:- विधान परिषद - 100 विधान सभा - 404 संसद सीट:- राज्य सभा - 31 लोक सभा - 80 उत्त...