संदेश

Transport लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

GANGA EXPRESS WAY

चित्र
गंगा एक्सप्रेसवे  (GANGA EXPRESS WAY) Ganga Express Way यातायात को सुगम बनाने में एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज वर्तमान में देश में बहुत सारे एक्सप्रेसवे बनाये जा रहे हैं जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाने की दूरी को कम किया जा सके। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Express Way)  का निर्माण किया जायेगा जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे जो उत्तर प्रदेश के मेरठ (बिजौली गाँव) से प्रयागराज (जुदापुर दांडू गाँव) तक बनेगा। वर्तमान में इसे 6 लेन का बनाया जायेगा जिसमें बाद में इसे 8 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने का काम करेगा जिससे आवागमन सुगम हो जायेगा। व्यापार की दृष्टि से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचा जा सकेगा। परियोजना का निर्माण -  इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इन्डस्ट्रीयल डेवलेपमेन्ट ऑथारिटी (UPEIDA)  के द्वारा किया जायेगा।  महत्वपूर्ण तथ्य ...

Delhi Mumbai Expressway

चित्र
 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे  (Delhi-Mumbai Expressway) Delhi-Mumbai Expressway देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे कौन सा है? ऐसी जिज्ञासा सभी को होती है। आज हम अपने लेख में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में जानेंगे। जो भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत में निर्माणाधीन एक एक्प्रेसवे ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’’ यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली को Financial Capital  कहे जाने वाले मुंबई शहर को जोड़ेगा। इस एक्प्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी जिसमें पहले लगभग 24 घंटे का समय लगता था वह अब महज 12 घंटों का सफर हो जायेगा। आज हम इस लेख में जानेंगे इस एक्सप्रेसवे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को।  World's Longest Expressway एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे - भारत में ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’’ का निर्माण कार्य जारी है। यह एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत में बन रहे इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला 08 मार्च, 2019 को रखी गई। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 98000 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इस परियोजना पर कार्य बहुत तेजी से च...

RAPID RAIL PROJECT (क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ?)

चित्र
रैपिड रेल  (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) रैपिड रेल   (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) रैपिड रेल प्रोजेक्ट : क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ? आईये जानते हैं :-  Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System  आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं रैपिड रेल के बारे में। पूरी दुनिया में रोज परिवहन के क्षेत्र में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं, उन्ही में से एक है ‘‘रैपिड रेल प्रोजक्ट’’ । यह भारत की महत्वकांक्षी योजनओं में से एक है। अब भारत में भी विदेशों की तरह विश्वस्तीय सुविधाओं से लैस ट्रेनें चलाई जा रही है जो कि एक अच्छी बात है। आज हम बात करेंगे भारत में बनने वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट के बारे में। आइये जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में। रैपिड रेल प्रोजेक्ट? (Rapid Rail Project) भारत में बनने वाले प्रोजेक्ट में से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 8 प्रोजेक्ट निम्नलिखित है :-  1. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 2. दिल्ली-गुरूग्राम-अलवर कॉरिडोर 3. दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर 4. दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर 5. गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर 6....

हाईपरलूप ट्रेन (HYPERLOOP TRAIN)

चित्र
  हाईपरलूप ट्रेन  (HYPERLOOP TRAIN) आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं हाईपरलूप ट्रेन के बारे में। आज दुनिया भर में परिवहन के बहुत सारे तरीके हैं। मुख्यता 4 प्रकार के साधन (रेल यातायात, सड़क यातायात, हवाई यातायात तथा जल यातायात) उपलब्ध हैं पूरी दुनिया में। टेस्ला कंपनी के सह संस्थापक एलाॅन मस्क ने इस हाइपरलूप ट्रेन को बनाने का आईडिया दिया तथा इसे परिवहन का पाँचवा मोड़ बताया। क्या है हाईपरलूप ? - What is Hyperloop? हाईपरलूप ट्रेन चुम्बकीय शक्ति पर आधारित एक नई तकनीक है जिसको चलाने के लिए एलिवेटड पारदर्शी ट्यूब बिछाई जायेगी। जिसके अन्दर एक बुलेट जैसी शक्ल की बोगी तैरते हुए चलती है। हाईपरलूप परिवहन तकनीक एक ऐसी तकनीक है जो आने वाले समय में परिवहन के क्षेत्र में क्रांति लायेगी तथा यातायात की परिभाषा ही बदल जायेगी। वर्तमान समय में बहुत से विकसित देश इस प्रणाली पर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही आप इस तकनीक से चलने वाली हाईपरलूप ट्रेनों को देखेंगे। हाईपरलूप ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य -  ( Important Facts About Hyperloop Train ) यह ट्रेन चुम्बकीय शक्ति के द्वारा...