IMPORTANT INFORMATION About Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश
Important Facts About Uttar Pradesh
Gargi Knowledge
वर्तमान में भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। हम इस लेख में जानेंगे भारत के महत्वपूर्ण राज्य ‘‘उत्तर प्रदेश’’ के बारे में।
उत्तर प्रदेश वर्तमान में लगभग 23 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। ब्रिटिश शासनकाल में 1 अप्रैल, 1937 को इस राज्य की स्थापना हुई। उस समय इसे यूनाईटेड प्रोविन्स कहा जाता था। 12 जनवरी, 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। 9 नवम्बर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नए राज्य उत्तराखण्ड का गठन किया गया।
उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित राज्य व देश:-
उत्तर प्रदेश की सीमा 9 राज्यों तथा 1 देश नेपाल से मिलती है। सीमाओं से मिले हुए राज्यों में पूर्व में बिहार तथा झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली (केन्द्र शाषित प्रदेश) तथा राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड एवं दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ स्थित हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्व में नेपाल देश की सीमा मिलती है।
विधान सभा:-
- विधान परिषद - 100
- विधान सभा - 404
संसद सीट:-
- राज्य सभा - 31
- लोक सभा - 80
उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य -
- उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल - 2,40,927 वर्ग किमी0
- मण्डलों की संख्या - 18
- जिलों की संख्या - 75
- स्थापना दिवस - 1950
- सबसे बड़ा नगर - कानपुर
- जनसंख्या घनत्व - 821 प्रति वर्ग किलोमीटर
- प्रशानिक व विधायिक राजधानी - लखनऊ
- न्यायिक राजधानी - इलाहाबाद
- विधानमण्डल - द्विसदनात्मक
- विधान सभा सदस्यों की संख्या - 403 + 1 (एंग्लोइँडियन) = 404
- विधान परिषद सदस्यों की संख्या - 99 + 1 (एंग्लोइँडियन) = 100
- लोकसभा सदस्यों की संख्या - 80
- राज्यसभा सदस्यों की संख्या - 31
- उच्च न्यायालय - इलाहाबाद (खण्डपीठ- लखनऊ)
- भाषा - हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा)
- राजकीय पशु - बारहसिंगा
- राजकीय पक्षी - सारस या क्रौंच
- राजकीय पेड़ - अशोक
- राजकीय पुष्प - पलाश
- राजकीय चिन्ह - मछली एवँ तीर कमान
- राजकीय पक्षी - सारस
- उत्तर प्रदेश का लोक गीत - बिरहा
- प्रमुख नदियाँ - गंगा और यमुना
साक्षरता दर:- 69.72 प्रतिशत
- पुरूष साक्षरता - 79.24 प्रतिशत
- स्त्री साक्षरता - 59.26 प्रतिशत
प्रमुख बातें -
- उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है।
- उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं।
- सबसे अधिक जिलों वाला प्रदेश है।
- उत्तर प्रदेश का जिला-सोनभद्र एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं चार प्रदेशों को छूती हैं।
पश्चिम में - मध्य प्रदेश
दक्षिण में - छत्तीसगढ़
दक्षिण-पूर्व में - झारखण्ड
उत्तर-पूर्व में - बिहार
- ‘‘लखीमपुर खीरी’’ उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला है।
- प्रमुख नदियाँ:- गंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, शारदा, चम्बल, रामगंगा, गंडक, टोंस केन सोन, राप्ती मुख्य हैं।
- उत्तर प्रदेश में उत्पादित प्रमुख फसलें - गेंहूँ, गन्ना, आलू, तिलहन, चावल, कपास चना, मटर, तम्बाकू इत्यादि।
- सर्वाधिक दूध उत्पादन भी उत्तर प्रदेश राज्य में होता है।
- उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
- उत्तर प्रदेश भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के लिए भी जाना जाता है। इसका विद्रोह उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से 1857 में प्रारम्भ हुआ था। इस विद्रोह का मुख्य कारण था अंग्रेजों द्वारा गाय और सुअर की चर्बी से बने कारतूस का देना।
स्वतंत्रता पश्चात का काल :-
- 12 जनवरी सन् 1950 को संविधान लागू होने के बाद इस प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया ।
- गोविंद वल्लभ पंत इस प्रदेश के प्रथम मुख्य मन्त्री बने। अक्टूबर 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश एवम भारत की प्रथम महिला मुख्य मन्त्री बनीं।
- सन् 2000 में पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र स्थित गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल को मिला कर एक नये राज्य उत्तरांचल का गठन किया गया जिसका नाम बाद में बदल कर उत्तराखण्ड कर दिया गया है।
- मायावती पहली दलित महिला हैं जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमन्त्री बनीं हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
(Important Tourist Place of Uttar Pradesh)
भारत में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन के लिए भी प्रसिद्व है। यहाँ विभिन्न जिलों में बहुत सारे पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को अपनी सुन्दरता और संस्कृति के कारण अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईये जानते हैं उत्तर प्रदेश के प्रमुख पयर्टन स्थल के बारे में जो निम्नलिखित हैं - लखनऊ, आगरा, मथुरा, वृन्दावन, वाराणसी, सारनाथ, अयोध्या, इलाहाबाद (प्रयागराज), चित्रकूट, झांसी
उद्योग
राज्य विभिन्न प्रकार के उद्योगों से भी जाना जाता है इनमें पीतल की वस्तुएँ, जूते-चप्पल, चमड़े व खेल का सामान इत्यादि प्रमुख है। आईये जानते हैं निम्नलिखित जिले जो अपनी कला व उद्योगों के कारण दुनिया भर में जाने जाते हैं।
- भदोई व मिर्जापुर के कालीन दुनिया भर में सराहे जाते हैं।
- पिलखुवा की हैण्ड ब्लाक प्रिंट की चादरें,
- वाराणसी का रेशम व जरी का काम,
- मुरादाबाद की पीतल की खूबसूरत वस्तुएँ,
- लखनऊ की चिकनकारी,
- नगीना का आबनूस की लकड़ी का काम,
- फिरोजाबाद की काँच की वस्तुएँ और
- सहारनपुर का नक्काशीदार लकड़ी का काम भी उल्लेखनीय है।
हस्त शिल्प
- फिरोजाबाद की चूडियाँ,
- सहारनपुर का काष्ठ शिल्प,
- पिलखुवा की हैण्ड ब्लाक प्रिंट की चादरें,
- वाराणसी की साडियाँ तथा रेशम व जरी का काम,
- लखनऊ का कपड़ों पर चिकन की कढ़ाई का काम,
- रामपुर का पैचवर्क,
- मुरादाबाद के पीतल के बर्तन
- मेरठ की कैची आदि।
जिले: वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य में 75 जिले हैं -
Districts of Uttar Pradesh
नोट - उपरोक्त दी गई जानकारी भारत के एक प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश के बारे में है। आशा करते हैं कि हमारे ब्लाॅग Gargi Knowledge में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयेगी। किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए आप लोग हमें कमेंन्ट कर बता सकते हैं ताकि आने वाले आर्टिकल में हम इसमें सुधार कर सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें