संदेश

Political लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India

चित्र
 भारत का गणतंत्र दिवस  (REPUBLIC DAY OF INDIA) गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणतंत्र दिवस क्या है और हम इसे क्यों मनाते हैं? आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India किसी भी देश के निर्माण के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है। 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के पश्चात हमारे देश में भी संविधान की आवश्यकता थी। भारत का संविधान डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर की अध्यक्षता में बनाया गया। देश के लिए यह एक सुनहरा दिन था। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। इसी दिन को भारत के प्रत्येक नागरिक गणतंत्र दिवस के पर्व के रूप में पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस की महत्वपूर्ण बातें - 15 अगस्त, 1947 - भारत देश स्वतंत्र हुआ।  26 नवम्बर, 1949 - इस दिन भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। 26 जनवरी, 1950 - इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 महीने तथा 18 दिनों का समय लगा। भारत में ...

The President of India

चित्र
भारत के राष्ट्रपति  (The President of India) भारत की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था में राष्ट्रपति का पद सबसे अहम होता है। भारत के राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे। राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है? भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अन्य चुनावों के मुकाबले थोड़ा अलग होता है। भारत के संविधान में अनुच्छेद-54 तथा 55 में राष्ट्रपति के निर्वाचन के विषय में उल्लेख किया गया है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के द्वारा होता है। तात्पर्य यह है कि राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता के द्वारा नहीं किया जाता। अनुच्छेद-54: इस अनुच्छेद में बताया गया है कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मण्डल के माध्यम से होगा। संसद के दोनों सदनों (उच्च सदन एवं निम्न सदन) के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य इसमें वोट करते हैं। इन्हीं के द्वारा राष्ट्रपति का चयन किया जाता है। सरल भाषा में समझें कि इसमें वही सांसद और विधायक वोट कर सकते हैं जिन्हें जनता द्वारा चुना जात...

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

चित्र
भारत का संविधान  (CONSTITUTION OF INDIA) संविधान क्या है? किसी भी देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। संविधान लिखित और अलिखित दोनो प्रकार से हो सकते हैं। संविधान में देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्यायिक व्यवस्था सम्बधी नियम व कानून तथा नागरिकों के मूल अधिकार व कर्तव्यों का संकलन होता है। आज हम अपने इस लेख में भारत के संविधान के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।  भारत का संविधान कब लागू हुआ? आजादी के बाद देश में व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 29 अगस्त, 1947 को संविधान निर्माण के लिए प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर को बनाया गया। डॉ0 अम्बेड़कर के नेतृत्व में विभिन्न देशों के संविधानों की समीक्षा कर भारतीय संविधान का मसौदा तैयार हुआ।  26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा यह मसौदा स्वीकृत हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। इसी दिन को हम सब भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।  सबसे बड़ा गणतंत्र भारत ...