संदेश

GeneralKnowledge लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पैसे का महत्व : जीवन में पैसे की अहमियत

  पैसे का महत्व : जीवन में पैसे की अहमियत जीवन में पैसे का महत्व किसी से छिपा नहीं है। आज की दुनिया में पैसा केवल साधनों की प्राप्ति का जरिया नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और संतुलित जीवन जीने का आधार भी बन गया है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य, मनोरंजन या हमारी रोजमर्रा की जरूरतें – हर एक पहलू में पैसे की अहम भूमिका होती है। आइए इस ब्लॉग में जानें कि जीवन में पैसा क्यों महत्वपूर्ण है और इसके बिना क्या मुश्किलें आती हैं। 1. मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पैसे के बिना हमारे जीवन की बुनियादी ज़रूरतें – जैसे खाना, कपड़ा और मकान – पूरी नहीं हो सकतीं। हर व्यक्ति को भोजन, वस्त्र और रहने के लिए एक स्थान की आवश्यकता होती है, और इन सबके लिए आर्थिक साधनों की जरूरत होती है। सही प्रकार का पोषण, अच्छे कपड़े और सुरक्षित आश्रय हमें एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए जरूरी हैं। 2. शिक्षा और करियर के लिए जरूरी आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा हर इंसान का मूलभूत अधिकार है। लेकिन एक अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत होती है। बच्चों की स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक, हर स्त...

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)

चित्र
 भारत का स्वतंत्रता दिवस  भारत के स्वतंत्रता संग्राम का उत्सव नमस्कार दोस्तों! सभी भारतवासी के लिए ‘‘15 अगस्त’’ एक विशेष और गर्वपूर्ण दिन होता है क्योंकि यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की जीत की याद दिलाता है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को समझेंगे और स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? यह जानेंगे। Independence Day of India स्वतंत्रता संग्राम का महत्वः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विशेष रूप से विभाजन, संघर्ष और संघर्ष की घटनाओं से भरपूर है। यह संघर्ष भारतीयों के वीरता को दर्शाता है, जिन्होंने अपने जीवन को देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया। गांधीजी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, और अनेक अन्य महान वीरों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को महत्वपूर्ण रूप से नेतृत्व किया। स्वतंत्रता दिवस का महत्वः स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ’’15 अगस्त’’ को होता है, क्योंकि इसी दिन सन् 1947 में भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह दिन भारतीयों के लिए एक राष्ट्रीय अवकाश होता है जिसे खास आयोजनों और उत्सवों के साथ मनाया जाता है। स्कू...

भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India

चित्र
 भारत का गणतंत्र दिवस  (REPUBLIC DAY OF INDIA) गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणतंत्र दिवस क्या है और हम इसे क्यों मनाते हैं? आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India किसी भी देश के निर्माण के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है। 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के पश्चात हमारे देश में भी संविधान की आवश्यकता थी। भारत का संविधान डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर की अध्यक्षता में बनाया गया। देश के लिए यह एक सुनहरा दिन था। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। इसी दिन को भारत के प्रत्येक नागरिक गणतंत्र दिवस के पर्व के रूप में पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस की महत्वपूर्ण बातें - 15 अगस्त, 1947 - भारत देश स्वतंत्र हुआ।  26 नवम्बर, 1949 - इस दिन भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। 26 जनवरी, 1950 - इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 महीने तथा 18 दिनों का समय लगा। भारत में ...

दिल्ली के बारे में जानकारी - Information About Delhi

चित्र
भारत की राजधानी दिल्ली Delhi - The Capital of India  दिल्ली के बारे में जानकारी - Information About Delhi दिल्ली, भारत की राजधानी है। इसे भारत का दिल भी कहा जाता है। यह एक राज्य के साथ-साथ भारत का केन्द्र शाषित प्रदेश भी है। आईये जानते हैं आज दिल्ली के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में। Delhi-The Capital of India दिल्ली यमुना नदी के किनारे बसा शहर है। इसके दक्षिण-पश्चिम में अरावली की पहाड़ियाँ है। स्वतंत्रता के पश्चात देश के विभिन्न राज्यों से अलग-अलग धर्मों के लोग यहाँ आकर बसने लगे, जिससे यहाँ मिली-जुली संस्कृति का जन्म हुआ। वर्तमान में दिल्ली राजनैतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक का केन्द्र है जिससे दिल्ली को अगल पहचान मिलती है। दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी थी? भारत की राजधानी पहले ब्रिटिश काल में कलकत्ता थी। 12 दिसम्बर, 1911 में राजधानी कलकत्ता से ‘‘नई दिल्ली’’ बनाई गयी। दिल्ली का इतिहास दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है। इस जमीन पर कई राजाओं ने शासन किया। दिल्ली को कई बार बसाया गया और कई बार उजाड़ा गया। दिल्ली का उल्लेख महाभारत काल में भी मिलता है। तब इसे इन्द्रप्रस्थ के न...

एशिया महाद्वीप - ASIA CONTINENT

चित्र
  एशिया महाद्वीप - ASIA CONTINENT एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इस लेख के माध्यम से आईये जानते हैं एशिया महाद्वीप के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में। Asia Continent : gargiknowledge.blogspot.com महाद्वीप को 7 महाद्वीपों में बाँटा गया है। जिसमें से एशिया महाद्वीप जो कि दुनिया में अपने आकार एवं जनसंख्या दोनों में ही सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप को 48 देशों में विभाजित किया गया है। इनमें से तीन देश रूस, कजाकिस्तान तथ तुर्की का कुछ हिस्सा यूरोप में भी है। इस महाद्वीप की पश्चिमी सीमा यूरोप से मिलती है। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो दुनिया का 30 प्रतिशत भू-भाग एशिया महाद्वीप में आता है। जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाये तो विश्व की कुल जनसंख्या का 60 प्रतिशत जनसंख्या इसी महाद्वीप में निवास करती है। एशिया महाद्वीप की समुद्र की सीमाऐं:- पूर्व में : प्रशान्त महासागर दक्षिण में : हिन्द महासागर उत्तर में : आर्कटिक महासागर एशिया महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य :- (Important Facts About Asia Contin...

The President of India

चित्र
भारत के राष्ट्रपति  (The President of India) भारत की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था में राष्ट्रपति का पद सबसे अहम होता है। भारत के राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे। राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है? भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अन्य चुनावों के मुकाबले थोड़ा अलग होता है। भारत के संविधान में अनुच्छेद-54 तथा 55 में राष्ट्रपति के निर्वाचन के विषय में उल्लेख किया गया है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के द्वारा होता है। तात्पर्य यह है कि राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता के द्वारा नहीं किया जाता। अनुच्छेद-54: इस अनुच्छेद में बताया गया है कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मण्डल के माध्यम से होगा। संसद के दोनों सदनों (उच्च सदन एवं निम्न सदन) के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य इसमें वोट करते हैं। इन्हीं के द्वारा राष्ट्रपति का चयन किया जाता है। सरल भाषा में समझें कि इसमें वही सांसद और विधायक वोट कर सकते हैं जिन्हें जनता द्वारा चुना जात...

IMPORTANT INFORMATION About Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)

चित्र
  उत्तर प्रदेश Important Facts About Uttar Pradesh Gargi Knowledge वर्तमान में भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। हम इस लेख में जानेंगे भारत के महत्वपूर्ण राज्य ‘‘उत्तर प्रदेश’’ के बारे में। उत्तर प्रदेश वर्तमान में लगभग 23 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। ब्रिटिश शासनकाल में 1 अप्रैल, 1937 को इस राज्य की स्थापना हुई। उस समय इसे यूनाईटेड प्रोविन्स कहा जाता था। 12 जनवरी, 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। 9 नवम्बर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नए राज्य उत्तराखण्ड का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित राज्य व देश:- उत्तर प्रदेश की सीमा 9 राज्यों तथा 1 देश नेपाल से मिलती है। सीमाओं से मिले हुए राज्यों में पूर्व में बिहार तथा झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली (केन्द्र शाषित प्रदेश) तथा राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड एवं दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ स्थित हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्व में नेपाल देश की सीमा मिलती है। विधान सभा:- विधान परिषद - 100  विधान सभा - 404  संसद सीट:- राज्य सभा - 31 लोक सभा - 80 उत्त...

भारत के राज्य और राजधानियाँ - STATE and CAPITALS OF INDIA

चित्र
(STATE and CAPITALS OF INDIA)   भारत के राज्य और राजधानियाँ भारत एक विशाल देश है। यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है तथा आबादी में दूसरे स्थान पर आता है। भारत जैसे विशाल देश का प्रबन्धन करने के लिए भारत गणराज्य को कई राज्य तथा केन्द्र शाषित प्रदेशो में विभक्त किया गया है। जिससे प्रबन्धन सुचारू रूप से किया जा सके।   वर्तमान में भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। जिसकी सूची निम्नलिखित है  :- क्र 0 सं 0 राज्य का नाम राजधानी स्थापना दिवस 1 आंध्र प्रदेश हैदराबाद ( प्रस्तावित राजधानी अमरावती ) 1  नवम्बर   1956 2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर 20  फरवरी   1987 3 असम दिसपुर 26  जनवरी   1950 4 बिहार पटना 26  जनवरी   1950 5 छत्तीसगढ़ ...