Delhi Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) Delhi-Mumbai Expressway देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे कौन सा है? ऐसी जिज्ञासा सभी को होती है। आज हम अपने लेख में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में जानेंगे। जो भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत में निर्माणाधीन एक एक्प्रेसवे ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’’ यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली को Financial Capital कहे जाने वाले मुंबई शहर को जोड़ेगा। इस एक्प्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी जिसमें पहले लगभग 24 घंटे का समय लगता था वह अब महज 12 घंटों का सफर हो जायेगा। आज हम इस लेख में जानेंगे इस एक्सप्रेसवे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को। World's Longest Expressway एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे - भारत में ‘‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’’ का निर्माण कार्य जारी है। यह एशिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत में बन रहे इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला 08 मार्च, 2019 को रखी गई। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 98000 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इस परियोजना पर कार्य बहुत तेजी से च...