दीपावली त्यौहार (Deepawali Festival)

दीपावली त्यौहार (Deepawali Festival) भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ प्रत्येक वर्ष विभिन्न तरह के त्यौहार मनायें जाते हैं उन्हीं में से एक भारत का सबसे लोकप्रिय त्यौहार ‘‘दीपावली’’ । आज हम अपने लेख में ‘‘दीपावली’’ त्यौहार के बारे में जानेंगे। Deepawali Festival in Hindi दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ सर्वाधिक त्यौहार मनायें जाते हैं। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय त्यौहार है दीपावली। दीपावली प्रकाश का त्यौहार है। यह त्यौहार कार्तिक मास की आमवस्या को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग एक दूसरे को मिठाइयाँ इत्यादि बाँटते हैं तथा इसके उपरान्त पटाखे आदि चलाते हैं। जब दीपावली का त्यौहार नजदीक आता है तो लोगों में अलग ही उमंग एवं उत्साह देखने को मिलता है। दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है? भारत में दीपावली बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है। अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में हम सभी इस त्यौहार को मनाते हैं। जब भगवान श्री राम लंका में रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे तब उनके स्वागत के लिए घर-घर में दीप जलाये गये। सम्पूर्ण जन-मानस ने इस पर्व को बड़े ...