GANGA EXPRESS WAY
गंगा एक्सप्रेसवे (GANGA EXPRESS WAY) Ganga Express Way यातायात को सुगम बनाने में एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज वर्तमान में देश में बहुत सारे एक्सप्रेसवे बनाये जा रहे हैं जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाने की दूरी को कम किया जा सके। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Express Way) का निर्माण किया जायेगा जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे जो उत्तर प्रदेश के मेरठ (बिजौली गाँव) से प्रयागराज (जुदापुर दांडू गाँव) तक बनेगा। वर्तमान में इसे 6 लेन का बनाया जायेगा जिसमें बाद में इसे 8 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने का काम करेगा जिससे आवागमन सुगम हो जायेगा। व्यापार की दृष्टि से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचा जा सकेगा। परियोजना का निर्माण - इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इन्डस्ट्रीयल डेवलेपमेन्ट ऑथारिटी (UPEIDA) के द्वारा किया जायेगा। महत्वपूर्ण तथ्य ...