संदेश

मई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माउंट एवरेस्ट - Mount Everest

चित्र
  माउंट एवरेस्ट - Mount Everest माउंट एवरेस्ट कहाँ है? (Where is Mount Everest) एशिया महाद्वीप में हिमालय की श्रृंखला में स्थित माउंट एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे बड़ा पर्वत है। यह नेपाल में तिब्बत की सीमा पर स्थित है। माउंट एवरेस्ट की समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 8848.86 मीटर है। वैज्ञानिकों का मत है कि एवरेस्ट की ऊँचाई प्रतिवर्ष 2 सेमी0 बढ़ रही है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से माउंट एवरेस्ट से जुडे महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे। माउंट एवरेस्ट अपनी ऊँचाई के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। इस पर्वत की ऊँचाई इतनी है कि वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं होती है। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना एक जोखिम भरा काम होता है। परन्तु फिर भी हजारो पर्वतारोही हर वर्ष एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं।  माउंट एवरेस्ट को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे -  नेपाल में - सागरमाथा (स्वर्ग का शीर्ष) तिब्बत में - चोमोलंगमा संस्कृत में - देवगिरी महत्वपूर्ण तथ्य  (Important Facts) समुद्र तल से ऊँचाई - 8848.86 मीटर सर्वप्रथम 27 मई, 1953 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले व्यक्ति - एडमंड हिलेर...

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

चित्र
भारत का संविधान  (CONSTITUTION OF INDIA) संविधान क्या है? किसी भी देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। संविधान लिखित और अलिखित दोनो प्रकार से हो सकते हैं। संविधान में देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्यायिक व्यवस्था सम्बधी नियम व कानून तथा नागरिकों के मूल अधिकार व कर्तव्यों का संकलन होता है। आज हम अपने इस लेख में भारत के संविधान के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।  भारत का संविधान कब लागू हुआ? आजादी के बाद देश में व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 29 अगस्त, 1947 को संविधान निर्माण के लिए प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर को बनाया गया। डॉ0 अम्बेड़कर के नेतृत्व में विभिन्न देशों के संविधानों की समीक्षा कर भारतीय संविधान का मसौदा तैयार हुआ।  26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा यह मसौदा स्वीकृत हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। इसी दिन को हम सब भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।  सबसे बड़ा गणतंत्र भारत ...

गंगा नदी (GANGA RIVER)

चित्र
गंगा नदी (GANGA RIVER) ‘‘गंगा नदी’’   भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है। भारत में इसे आस्था का प्रतीक भी माना जाता है। आज हम अपने इस लेख में जानेंगे भारत की सबसे पवित्र एवं महत्वपूर्ण नदी ‘‘गंगा नदी’’ के बारे में।  गंगा नदी का उद्गम स्थल - गंगा नदी का उद्गम स्थल हिमालय पर्वत में गंगोत्री (उत्तराखंड) में है। गंगोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है। गौमुख से भागीरथी नदी निकलती है तथा कुछ दूरी के बाद देवप्रयाग में अलकनंदा नदी (सतोपंथ ग्लेशियर से निकलती है) से मिलती है तब इसके संगम के बाद गंगा नदी का निर्माण होता है। यह नदी गंगोत्री से निकलकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है। इसकी लम्बाई की बात करें तो यह 2525 किलोमीटर लम्बी नदी है। जिसमें से भारत में 2071 किलोमीटर तथा शेष बांग्लादेश में दूरी तय करती है। बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले यह नदी दो भागों में विभाजित हो जाती है एक भाग पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर जाता है जहाँ इसे हुगली नदी के नाम से जाना जाता है तथा दूसरा भाग बंगाल में प्रवेश करता है जहाँ गंगा नदी को  पद्मा  नदी के नाम से जाना जाता है। यह भारत के पाँच प्रमुख राज्...