माउंट एवरेस्ट - Mount Everest

 माउंट एवरेस्ट - Mount Everest



माउंट एवरेस्ट कहाँ है? (Where is Mount Everest)

एशिया महाद्वीप में हिमालय की श्रृंखला में स्थित माउंट एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे बड़ा पर्वत है। यह नेपाल में तिब्बत की सीमा पर स्थित है। माउंट एवरेस्ट की समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 8848.86 मीटर है। वैज्ञानिकों का मत है कि एवरेस्ट की ऊँचाई प्रतिवर्ष 2 सेमी0 बढ़ रही है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से माउंट एवरेस्ट से जुडे महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे।

माउंट एवरेस्ट अपनी ऊँचाई के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। इस पर्वत की ऊँचाई इतनी है कि वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं होती है। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना एक जोखिम भरा काम होता है। परन्तु फिर भी हजारो पर्वतारोही हर वर्ष एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं। 


माउंट एवरेस्ट को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे - 

  • नेपाल में - सागरमाथा (स्वर्ग का शीर्ष)
  • तिब्बत में - चोमोलंगमा
  • संस्कृत में - देवगिरी


महत्वपूर्ण तथ्य  (Important Facts)

  • समुद्र तल से ऊँचाई - 8848.86 मीटर
  • सर्वप्रथम 27 मई, 1953 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले व्यक्ति - एडमंड हिलेरी और भारतीय शेरपा तेजिंग नॉर्गे।
  • एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला - बछेन्द्री पाल।
  • माउंट एवरेस्ट लगभग 6 करोड़ साल से भी अधिक पुराना है।
  • एवरेस्ट की खोज 1841 में सर जॉर्ज एवरेस्ट ने की थी। उस समय इसका नाम पीक-15 रखा गया परन्तु बाद में सन् 1865 में इसका नाम बदलकर एवरेस्ट कर दिया गया।
  • टेक्टोनिक प्लेट्स के खिसकने के कारण हिमालय के पर्वत की ऊँचाई में वृद्धि हो रही है।
  • दुनिया का सबसे विशाल पर्वत होने के कारण इसे दुनिया का मुकुट भी कहते हैं।
  • हिमालय में स्थिति चिम्बोरोजी चोटी माउन्ट एवरेस्ट से भी ऊँची चोटी है। लेकिन पर्वत की ऊँचाई समुन्द्र तल से नापी जाती है इसलिए सर्वाधिक ऊँचे पर्वत का खिताब माउंट एवरेस्ट को मिला है।


माउंट एवरेस्ट का वातावरण -

माउंट एवरेस्ट पर्वत अत्यधिक ऊँचा होने के कारण वहाँ का वातावरण भिन्न होता है। ऑक्सीजन की कमी रहती है। अधिकांश पर्वत मोटी-मोटी बर्फ की चादरों से ढ़के रहते हैं। सर्द हवायें हमेशा चलती रहती है। वहाँ की जलवायु इस प्रकार की है कि वहाँ पर कोई भी वनस्पति नहीं पाई जाती है। हलाँकि कुछ जानवर अवश्यक पाये जाते हैं। 


माउंट एवरेस्ट पर्वत की चढ़ाई -

एवरेस्ट की चढ़ाई बहुत ही जटील होती है। लेकिन फिर भी अनेक पर्ववतारोही हर साल माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करते हैं। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए 18 अलग-अलग रास्ते हैं जिनसे एवरेस्ट की चढ़ाई की जा सकती है। एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए विशेष प्रकार के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण लेने के उपरान्त ही पर्वतारोही इस पर्वत की चढ़ाई करते हैं। साथ ही साथ आपके पास अच्छा खासा बैंक बैलेंस भी होना चाहिए। लगभग 35000 डॉलर की भारी रकम चुकानी पड़ती है एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए। आज वर्तमान में अत्यधिक सुविधाओं के चलते अनेक पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

CIVIL SERVICE EXAM

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)