जीलैंडिया महाद्वीप (Zealandia Continent)

जीलैंडिया महाद्वीप (Zealandia Continent) क्या है जीलैंडिया? आज हम अपने इस लेख में जानेंगे जीलैंडिया के बारे में - हम सभी लोग जानते हैं कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप 7 Continent of the Earth (पृथ्वी के 7 महाद्वीप) हैं लेकिन एक रिसर्च में दावा किया गया है कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप (7 Continent) के अलावा भी एक महाद्वीप है जिसे वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है जिसे वैज्ञानिकों ने जीलैंडिया (Zealandia) नाम दिया है। यह दुनिया का 8वाँ महाद्वीप है जो अब समुद्र में समा गया है। यह महाद्वीप न्यूजीलैंड के पास स्थित है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह महाद्वीप लगभग 50 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। जीलैंडिया महाद्वीप के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य - (Important Facts about Zealandia Continent) यह एक ऐसा महाद्वीप है जिस पर अभी तक शोध जारी है। पृथ्वी पर स्थित अन्य महाद्वीपों की तरह यह महाद्वीप भी महाद्वीप होने के सभी मानको को पूरा करता है। इस महाद्वीप का 94 प्रतिशत भू-भाग दक्षिण प्रशान्त महासागर के जल में डूबा है। इस महाद्वीप की खोज सन्...