CIVIL SERVICE EXAM

भारतीय प्रशासनिक सेवा 
(Indian Administrative Service) 
के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी -

IAS (Indian Administrative Service) देश की प्रतिष्ठित नौकरी में से एक है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अधिकतर युवाओं का सपना होता है कि वे IAS Officer बनकर अपने देश की व समाज की सेवा कर सकें। हालांकि यह इतना आसान नहीं होता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। अपना लक्ष्य तय कीजिए और लगन के साथ तैयारी कीजिए। कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। जरूरत है तो सिर्फ इतना कि अपने इस लक्ष्य को कैसे पूरा करना है ये जानना जरूरी है। हम आपको इस लेख में यही समझाने का प्रयास करेंगे। आशा है कि आपको यह लेख पसंद आयेगा।

क्या है सिविल सर्विसेज का परीक्षा पैटर्न ? आईये जानते हैं - 

यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्र/छात्राओं को परीक्षा के तीन चरणों से गुजरना पड़ता है -

प्रथम चरण 
द्वितीय चरण 
तृतीय चरण 
प्रारम्भिक परीक्षा
(Pre Exam)
मुख्य परीक्षा 
(Mains Exam)
साक्षत्कार 
(Interview½


प्रारम्भिक परीक्षा (Pre Exam)
इसमें उम्मीद्वार से दो पेपर लिये जाते हैं - दोनों पेपर (Objective Type) होते हैं।
1. सामान्य अध्यन (General Study) - 200 अंक
2. सिविल सर्विसेज एप्टीटॅयूड टेस्ट (CSAT) - 200 अंक

नोट:- प्रारम्भिक परीक्षा केवल Qualifying होती है जिसे केवल पास करना होता है। प्रारम्भिक परीक्षा को पास करने के उपरान्त ही आवेदक को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाती है।


मुख्य परीक्षा (Mains Exam )

मुख्य परीक्षा में आवेदक से 9 पेपर्स लिये जाते हैं जो Subjective Type होते हैं। इनमें कौन-कौन से पेपर होते हैं विस्तार से जानते हैं -



Paper
Subject
Marks
Remarks
1-
Paper - 1
भारतीय भाषा
18 भारतीय भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन करना होता है।
300
Qualifying
2-
Paper - 2
अंग्रेजी भाषा 
(English Language )
300
Qualifying
3-
Paper - 3
निबंध (Essay )
250

4-
Paper - 4
Paper - 5
Paper - 6
Paper - 7
ये चार पेपर  सामान्य अध्ययन पर आधारित होते हैं।
250
250 
250 
250 

5-
Paper - 8
Paper - 9
ये दोनों पेपर वैकल्पिक विषय पर आधारित होते हैं। इसमें आवेदक को किसी एक विषय का चयन करना होता है जिसके दो पेपर होते हैं।
250
250


इस प्रकार उपरोक्त दिये गये 9 पेपर्स से मुख्य परीक्षा सम्पन्न करायी जाती है। जिनमें से पहला और दूसरा पेपर केवल Qualifying होता है जिसके अंक फाइनल चयन की मेरिट में नहीं जोड़े जाते। बाकी बचे हुए 7 पेपर्स में प्राप्त किये अंको के आधार पर मेरिट बनाई जाती है। 


साक्षत्कार/व्यक्तित्व परीक्षण ¼Interview/ Personality Test½ 

द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त चयनित उम्मीद्वार को साक्षत्कार के लिए बुलाया जाता है। यह साक्षत्कार 275 अंको का होता है। 

इस प्रकार द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा तथा तीसरे चरण साक्षत्कार में प्राप्त किये गये अंको के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है तथा उम्मीद्वारों का चयन कर लिया जाता है।  

योग्यता  (Eligibility) 

  • IAS की परीक्षा में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ‘‘स्नातक (Graduation)" की डिग्री होना आवश्यक है। 
  • वे उम्मीद्वार भी आवेदन कर सकते हैं जो अपनी स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र/छात्रायें हैं। 


राष्ट्रीयता  (Nationality)

  1. IAS और IPS के लिए उम्मीद्वार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  2. अन्य सेवाओं के लिए उम्मीद्वार या तो - 


  • भारत का नागरिक या
  • नेपाल की प्रजा या 
  • भूटान की प्रजा या
  • 1962 से पहले भारत आये तिब्बती शरणार्थी या
  • भारतीय मूल का कोई व्यक्ति जो स्थाई रूप से रहने पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी, कीनिया, युगांड़ा, संयुक्त गणराज्य, तंजानीया, मालावी, जैरे, इथियोपीया तथा वियतनाम से प्रवजन करके भारत आया हो।


नोट - उपरोक्त वर्णित ऐसे उम्मीद्वार जो भारत के नागरिक नहीं हैं ऐसे उम्मीद्वारों को भारत सरकार की ओर से जारी एक प्रमाण पत्र होना चाहिए तथा ऐसे उम्मीदवारों को भारतीय विदेश सेवा में नियुक्ति नहीं दी जाती है।

कैटेगरी के अनुसार उम्र सीमा एवं प्रयासों की संख्या 
(Age Limit & Number of Attempts)

Category                    Age Limit                Number of Attempts
General                          21-32                             6
OBC                               21-35                             9
SC/ST.                              21-37                   कोई प्रतिबंध नहीं है। 
                                                               इस कैटेगरी के उम्मीद्वार 
                                                              अपनी उम्र सीमा तक प्रयास
                                                                        कर सकते हैं। 

सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने के उपरान्त किन पदों पर नियुक्ति होती है?  
Civil Services की परीक्षा में Group-A एवं Group-B के पदों पर नियुक्ति होती है। जिनमें प्रमुखतः निम्नलिखित पद होते हैं -

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • भारतीय विदेश सेवा
  • भारतीय पुलिस सेवा


इसके अलावा अन्य Group-A के पदों पर भर्ती होती है जैसे - Accounts & Finance, Revenue, Defence Accounts Services, Audit and Accounts, Postal Service, Railways Etc. 


आशा करतें हैं कि उपरोक्त दी जानकारी से आपको सिविल सर्विसेज एग्जाम के बारे में काफी सहायता मिलेगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आये तो हमें कमेंट करके बतायें। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)