7 Continent of the Earth - पृथ्वी के 7 महाद्वीप

पृथ्वी के 7 महाद्वीप
7 Continent of the Earth

7 Continent of the Earth

महाद्वीप (Continent) किसे कहते हैं?
पृथ्वी पर स्थित बहुत बड़े भू-भाग का वह हिस्सा जो समुद्र से अलग दिखाई दे उसे हम महाद्वीप कह सकते हैं। या फिर यह भी कह सकते हैं कि हमारी पृथ्वी का वह हिस्सा जिसकी स्पष्ट सीमाओं को पहचाना जा सके। हाँलाकि महाद्वीप के बारे में वैज्ञानिकों के भिन्न-भिन्न मत हैं। लेकिन आम राय के अनुसार वैज्ञानिक महाद्वीपों को 7 भागों में बाँटते हैं -
1. एशिया महाद्वीप (Asia Continent)
2. अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)
3. नार्थ अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)
4. साऊथ अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)
5. अंटार्कटीका महाद्वीप (Antarctica continent)
6. यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)
7. आस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

ऊपर दिये गये महाद्वीपों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को विस्तार से अध्ययन करते हैं -

1. एशिया महाद्वीप
  • यह महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से यह पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • देशों की संख्या - 48 ( जिसमें तीन देश - तुर्की, कजाकिस्तान और रूस का कुछ भाग यूरोप महाद्वीप में भी आता है )
  • यह महाद्वीप तीन महासागारों से घिरा है - प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर
  • पृथ्वी के कुल भू-भाग का 30 प्रतिशत हिस्सा एशिया महाद्वीप का है।
  • लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या एशिया महाद्वीप में निवास करती है।

2. अफ्रीका महाद्वीप
  • पूर्वी गोलार्ध में स्थित अफ्रीका महाद्वीप, पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • देशों की संख्या - 54
  • सीमाऐं - 

       पूर्व में - हिन्दी महासागर, 
       पश्चिम में - अटलांटिक महासागर, 
        उत्तर में - भूमध्यसागर 

3. नाॅर्थ अमेरिका महाद्वीप
  • पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित उत्तर अमेरिका महाद्वीप, पृथ्वी का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और जनसंख्या की दृष्टि से यह चैथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • देशों की संख्या - 23
  • सीमाऐं - यह महासागर निम्नलिखित सीमाओं से घिरा हुआ है:-

       पूर्व में - उत्तरी अटलांटिक महासागर
       पश्चिम में - उत्तरी प्रशान्त महासागर
       उत्तर में - आर्कटिक महासागर
       दक्षिण-पूर्व में - कैरिबियाई सागर 

4. साऊथ अमेरिका महाद्वीप
  • पश्चिम गोलार्ध में स्थित दक्षिण अमेरिका महाद्वीप, पृथ्वी का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • देशों की संख्या - 12
  • सीमाऐं - यह महाद्वीप निम्न सीमाओं से घिरा हुआ है -
        पश्चिम में - प्रशान्त महासागर
        उत्तर एवं पूर्व में - अटालांटिक महासागर


  • इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से भूमध्य रेखा गुजरती है तथा मध्य से मकर रेखा गुजरती है।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से ‘‘ब्राजील’’ इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
  • इस महाद्वीप पर विश्व की सबसे ऊँची झील - टीटीकाका झील स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी पर्वत माला - एण्डीज पर्वतमाला भी इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी - चिम्बोराजो तथा कोटोपैक्सी भी इसी महाद्वीप पर स्थित हैं।
  • विश्व में सर्वाधिक काॅफी उत्पादन करने वाला देश - ब्राजील इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • इस महाद्वीप पर स्थित सबसे बड़ा नगर ‘‘रियो-डी-जेनरो’’ है।


5. अंटार्कटीका महाद्वीप
  • यह महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध के अंटार्कटिका क्षेत्र में स्थित पृथ्वी का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप का लगभग 98 प्रतिशत भाग मोटी बर्फ से ढका रहता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का सबसे ठंडा, तेज हवाओं वाला व शुष्क महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप पर कोई भी मनुष्य स्थायी रूप से निवास नहीं करता है। केवल वैज्ञानिक रिसर्च के उद्देश्य से आते रहते हैं। 



6. यूरोप महाद्वीप
  • यूरोप महाद्वीप 7 महाद्वीपों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप एशिया महाद्वीप से मिला हुआ है। इसलिए इसके कुछ भू-भाग को यूरेशिया के नाम से भी जाना जाता है।
  • देशों की संख्या - 51
  • सीमाऐं - 

       उत्तर में - आर्कटिक महासागर
       पश्चिम में - अटलांटिक महासागर
       दक्षिण में - भूमध्य सागर

7. आस्ट्रेलिया महाद्वीप
  • यह पृथ्वी सबसे छोटा महाद्वीप है तथा सबसे बड़ा द्वीप है। यह प्रशान्त महासागर एवं हिन्द महासागर से बीच स्थित है।
  • मकर रेखा इस महाद्वीप के बीच से होकर गुजरती है।
  • यह एक महाद्वीप तथा देश भी है।
  • इस द्वीप पर लगभग 10 हजार से भी ज्यादा समुद्री किनारे है।

आशा करते हैं उपरोक्त दी गई जानकारी आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायता प्रदान करेगी। अगर दी गई जानकारी आपको पसंद आये तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

CIVIL SERVICE EXAM

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)