जीलैंडिया महाद्वीप (Zealandia Continent)

जीलैंडिया महाद्वीप (Zealandia Continent) 

क्या है जीलैंडिया? आज हम अपने इस लेख में जानेंगे जीलैंडिया के बारे में -
हम सभी लोग जानते हैं कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप 7 Continent of the Earth (पृथ्वी के 7 महाद्वीप) हैं लेकिन एक रिसर्च में दावा किया गया है कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप (7 Continent) के अलावा भी एक महाद्वीप है जिसे वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है जिसे वैज्ञानिकों ने जीलैंडिया (Zealandia) नाम दिया है। यह दुनिया का 8वाँ महाद्वीप है जो अब समुद्र में समा गया है। यह महाद्वीप न्यूजीलैंड के पास स्थित है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह महाद्वीप लगभग 50 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। 

जीलैंडिया महाद्वीप के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य -
(Important Facts about Zealandia Continent)
  • यह एक ऐसा महाद्वीप है जिस पर अभी तक शोध जारी है।
  • पृथ्वी पर स्थित अन्य महाद्वीपों की तरह यह महाद्वीप भी महाद्वीप होने के सभी मानको को पूरा करता है।
  • इस महाद्वीप का 94 प्रतिशत भू-भाग दक्षिण प्रशान्त महासागर के जल में डूबा है।
  • इस महाद्वीप की खोज सन् 2017 में हुई। हलांकि इसकी चर्चायें 1995 से ही शुरू हो गई थी।


इस आर्टिकल में हमने आपको दुनिया के 8वें महाद्वीप के बारे में संक्षिप्त से बताया है। हलांकि अभी इस महाद्वीप के बारे में शोध चल रहा है। वैज्ञानिकों का मत है कि भविष्य में हम इस महाद्वीप के बारे में विस्तार से जान पायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के राज्य और राजधानियाँ - STATE and CAPITALS OF INDIA

भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)