भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India

 भारत का गणतंत्र दिवस 

(REPUBLIC DAY OF INDIA)


गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणतंत्र दिवस क्या है और हम इसे क्यों मनाते हैं? आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे।

भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India
भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India
किसी भी देश के निर्माण के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है। 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के पश्चात हमारे देश में भी संविधान की आवश्यकता थी। भारत का संविधान डॉ0 भीम राव अम्बेड़कर की अध्यक्षता में बनाया गया। देश के लिए यह एक सुनहरा दिन था। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। इसी दिन को भारत के प्रत्येक नागरिक गणतंत्र दिवस के पर्व के रूप में पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस की महत्वपूर्ण बातें -

  • 15 अगस्त, 1947 - भारत देश स्वतंत्र हुआ। 
  • 26 नवम्बर, 1949 - इस दिन भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था।
  • 26 जनवरी, 1950 - इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।
  • संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 महीने तथा 18 दिनों का समय लगा।


भारत में गणतंत्र दिवस कब और कैसे मनाते हैं? -

26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम तथा हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। देश में सभी संस्थानों, स्कूलों इत्यादि में समारोह आयोजित किये जाते हैं। झंडा फहराया जाता है तथा लोग मिठाइयाँ बाँटते हैं। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाता है। इस समारोह में देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड़ निकाली जाती है। देश के राष्ट्रपति लाल किले पर झंडा फहराते हैं। जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग दिल्ली आते हैं।

गणतंत्र दिवस 2023 - Republic Day 2023

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस वर्ष 2023 में 26 जनवरी को हमारा देश 74वाँ गणतंत्र दिवस मनायेगा। इस उत्सव में इण्डिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक भव्य परेड़ का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश की तीनों सेनाऐं सम्मलित होती हैं तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। आईये हम सब देशवासी भी इस पर्व को हर्ष व उल्लास के साथ मनायें। जय हिंद।


निष्कर्ष :- गणतंत्र दिवस के दिन हम उन महापुरूषों को भी याद करते हैं जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश आजाद हुआ और आज हम सब भारतीय खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सभी भारतीयों को ऐसे देश भक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश के विकास में सहयोग करते रहें। देश की रक्षा के लिए हर भारतीय को सदैव तैयार रहना चाहिए। जय हिन्द।

Read More : भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

The President of India


प्रश्न - गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर - 26 जनवरी, 1950 को भारत देश का संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में हम सभी भारतवासी इस पर्व को मनाते हैं।

प्रश्न - गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है।

उत्तर - 26 जनवरी को।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA

CIVIL SERVICE EXAM

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)