संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्लोबल वार्मिंग - Global Warming

चित्र
  ग्लोबल वार्मिंग -  Global Warming ग्लोबल वार्मिग आज वर्तमान में एक गम्भीर विषय है। दुनिया में बढ़ती औद्योगिक क्रान्ति के बाद यह समस्या और अधिक बढ़ गई है। वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि के कारण पृथ्वी के वातावरण में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। जिससे बाढ़, तूफान, बारिश, भू-स्खलन, ग्लेशियर का पिघलना इत्यादि शामिल हैं। Global Warming Effect क्या है ग्लोबल वार्मिंग?  (What is Global Warming) पृथ्वी के वातावरण में लगातार तापमान की वृद्धि होने को हम ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। वायुमण्डल में कार्बन-डाईऑक्साइड की बढ़ोत्तरी इसका प्रमुख कारण है जिससे तापमान में वृद्धि होती है। यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता नहीं तो भविष्य में इसके और भी घातक परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। आज पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं तथा समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहे है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण  (Reasons of Global Warming) ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है वातावरण में कार्बनडाईऑक्साईड की मात्रा का बढ़ जाना। पृथ्वी के वायुमण्...

RAPID RAIL PROJECT (क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ?)

चित्र
रैपिड रेल  (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) रैपिड रेल   (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) रैपिड रेल प्रोजेक्ट : क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ? आईये जानते हैं :-  Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System  आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं रैपिड रेल के बारे में। पूरी दुनिया में रोज परिवहन के क्षेत्र में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं, उन्ही में से एक है ‘‘रैपिड रेल प्रोजक्ट’’ । यह भारत की महत्वकांक्षी योजनओं में से एक है। अब भारत में भी विदेशों की तरह विश्वस्तीय सुविधाओं से लैस ट्रेनें चलाई जा रही है जो कि एक अच्छी बात है। आज हम बात करेंगे भारत में बनने वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट के बारे में। आइये जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में। रैपिड रेल प्रोजेक्ट? (Rapid Rail Project) भारत में बनने वाले प्रोजेक्ट में से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 8 प्रोजेक्ट निम्नलिखित है :-  1. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 2. दिल्ली-गुरूग्राम-अलवर कॉरिडोर 3. दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर 4. दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर 5. गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर 6....

हाईपरलूप ट्रेन (HYPERLOOP TRAIN)

चित्र
  हाईपरलूप ट्रेन  (HYPERLOOP TRAIN) आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं हाईपरलूप ट्रेन के बारे में। आज दुनिया भर में परिवहन के बहुत सारे तरीके हैं। मुख्यता 4 प्रकार के साधन (रेल यातायात, सड़क यातायात, हवाई यातायात तथा जल यातायात) उपलब्ध हैं पूरी दुनिया में। टेस्ला कंपनी के सह संस्थापक एलाॅन मस्क ने इस हाइपरलूप ट्रेन को बनाने का आईडिया दिया तथा इसे परिवहन का पाँचवा मोड़ बताया। क्या है हाईपरलूप ? - What is Hyperloop? हाईपरलूप ट्रेन चुम्बकीय शक्ति पर आधारित एक नई तकनीक है जिसको चलाने के लिए एलिवेटड पारदर्शी ट्यूब बिछाई जायेगी। जिसके अन्दर एक बुलेट जैसी शक्ल की बोगी तैरते हुए चलती है। हाईपरलूप परिवहन तकनीक एक ऐसी तकनीक है जो आने वाले समय में परिवहन के क्षेत्र में क्रांति लायेगी तथा यातायात की परिभाषा ही बदल जायेगी। वर्तमान समय में बहुत से विकसित देश इस प्रणाली पर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही आप इस तकनीक से चलने वाली हाईपरलूप ट्रेनों को देखेंगे। हाईपरलूप ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य -  ( Important Facts About Hyperloop Train ) यह ट्रेन चुम्बकीय शक्ति के द्वारा...

IMPORTANT INFORMATION About Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)

चित्र
  उत्तर प्रदेश Important Facts About Uttar Pradesh Gargi Knowledge वर्तमान में भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। हम इस लेख में जानेंगे भारत के महत्वपूर्ण राज्य ‘‘उत्तर प्रदेश’’ के बारे में। उत्तर प्रदेश वर्तमान में लगभग 23 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। ब्रिटिश शासनकाल में 1 अप्रैल, 1937 को इस राज्य की स्थापना हुई। उस समय इसे यूनाईटेड प्रोविन्स कहा जाता था। 12 जनवरी, 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। 9 नवम्बर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नए राज्य उत्तराखण्ड का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित राज्य व देश:- उत्तर प्रदेश की सीमा 9 राज्यों तथा 1 देश नेपाल से मिलती है। सीमाओं से मिले हुए राज्यों में पूर्व में बिहार तथा झारखण्ड, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली (केन्द्र शाषित प्रदेश) तथा राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड एवं दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ स्थित हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्व में नेपाल देश की सीमा मिलती है। विधान सभा:- विधान परिषद - 100  विधान सभा - 404  संसद सीट:- राज्य सभा - 31 लोक सभा - 80 उत्त...