हाईपरलूप ट्रेन (HYPERLOOP TRAIN)
हाईपरलूप ट्रेन
(HYPERLOOP TRAIN)
आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं हाईपरलूप ट्रेन के बारे में। आज दुनिया भर में परिवहन के बहुत सारे तरीके हैं। मुख्यता 4 प्रकार के साधन (रेल यातायात, सड़क यातायात, हवाई यातायात तथा जल यातायात) उपलब्ध हैं पूरी दुनिया में। टेस्ला कंपनी के सह संस्थापक एलाॅन मस्क ने इस हाइपरलूप ट्रेन को बनाने का आईडिया दिया तथा इसे परिवहन का पाँचवा मोड़ बताया।
क्या है हाईपरलूप ? - What is Hyperloop?
- हाईपरलूप ट्रेन चुम्बकीय शक्ति पर आधारित एक नई तकनीक है जिसको चलाने के लिए एलिवेटड पारदर्शी ट्यूब बिछाई जायेगी। जिसके अन्दर एक बुलेट जैसी शक्ल की बोगी तैरते हुए चलती है।
- हाईपरलूप परिवहन तकनीक एक ऐसी तकनीक है जो आने वाले समय में परिवहन के क्षेत्र में क्रांति लायेगी तथा यातायात की परिभाषा ही बदल जायेगी। वर्तमान समय में बहुत से विकसित देश इस प्रणाली पर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही आप इस तकनीक से चलने वाली हाईपरलूप ट्रेनों को देखेंगे।
हाईपरलूप ट्रेन के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य -
(Important Facts About Hyperloop Train)
- यह ट्रेन चुम्बकीय शक्ति के द्वारा पारदर्शी ट्यूब में चलने वाली दुनिया की अदभुत ट्रेन होगी।
- इसकी रफ्तार हवाई जहाज की रफ्तार से भी तेज होगी।
- इसमें घर्षण बिल्कुल नहीं होता जिसके कारण इसकी रफ्तार अधिक होगी। ऐसा अनुमान है कि जब यह ट्रेन चलेगी तो इसकी रफ्तार 1200 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
- इस तकनीक में बिजली का खर्चा ना के बराबर होगा।
- इसमें पाॅल्यूशन नहीं होगा जिससे हमारे पर्यावरण को हानि भी नहीं होगी।
भारत में हाईपरलूप - (Hyperloop in India)
- पूरी दुनिया के बहुत से विकसित देश इस प्रणाली को अपना रहे हैं और इस पर कार्य कर रहे हैं। भारत में भी जल्द ही हाईपरलूप ट्रेन देखने को मिल सकती है।
- भारत में महाराष्ट्र सरकार ने अमेरिका की एक निजि कंपनी वर्जिन हाइपरलूप वन ( Virgin Hyperloop One) को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की अनुमति प्रदान की है।
- महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश राज्य में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। भारत में भी हम लोग इस सपने को साकार होते हुए देखेंगे। हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 7 वर्षों का समय लगेगा। लेकिन जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा तो यातायात की परिभाषा ही बदल जायेगी। घंटो का सफर मिनटो में सिमट कर रह जायेगा।
- महाराष्ट्र में मुम्बई और पूणे के बीच तथा आन्ध्र प्रदेष में इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
नोट - उपरोक्त दी गई संक्षिप्त जानकारी परिवहन क्षेत्र में नई परिवहन सेवा हाईपरलूप ट्रेन से सम्बन्धित है। आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आयेगा। किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए आप हमें कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं ताकि आने वाने आर्टिकल में हम इसमें सुधार कर सकें।
Nice information
जवाब देंहटाएं