RAPID RAIL PROJECT (क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ?)
रैपिड रेल
(Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System)
![]() |
रैपिड रेल (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) |
रैपिड रेल प्रोजेक्ट : क्या है रैपिड रेल प्रोजेक्ट ? आईये जानते हैं :-
Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System
आज हम अपने इस लेख में बात करने जा रहे हैं रैपिड रेल के बारे में। पूरी दुनिया में रोज परिवहन के क्षेत्र में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं, उन्ही में से एक है ‘‘रैपिड रेल प्रोजक्ट’’। यह भारत की महत्वकांक्षी योजनओं में से एक है। अब भारत में भी विदेशों की तरह विश्वस्तीय सुविधाओं से लैस ट्रेनें चलाई जा रही है जो कि एक अच्छी बात है। आज हम बात करेंगे भारत में बनने वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट के बारे में। आइये जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में।
रैपिड रेल प्रोजेक्ट? (Rapid Rail Project)
भारत में बनने वाले प्रोजेक्ट में से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रस्तावित कुल 8 प्रोजेक्ट निम्नलिखित है :-
1. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर
2. दिल्ली-गुरूग्राम-अलवर कॉरिडोर
3. दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर
4. दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर
5. गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर
6. दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक कॉरिडोर
7. गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर
8. दिल्ली-शाहदरा-बडौत कॉरिडोर
प्रथम चरण में इन कॉरिडोर में से तीन कॉरिडोर (दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर तथा दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर) को प्राथमिकता के तौर पर बनाया जायेगा।
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर :- सर्वप्रथम दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर कार्य प्रारम्भ हो चुका है जो लगभग पूर्ण होने की कगार पर है तथा इस रूट पर 2023 तक देश की पहली रैपिड रेल को चलाये जाने की संभावना है।
Route Map of Rapid Rail
रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण कार्य -
भारत की पहली रैपिड रेल का निर्माण गुजरात की बॉम्बार्डियर कंपनी करेगी। पहले चरण में दिल्ली से मेरठ के बीच का कार्य वर्तमान में जारी है।National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) के प्रोजेक्ट का कुछ भाग लगभग 5.6 किमी0 का टनल का कार्य चीन की कम्पनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग लि0 करेगी।
देश का पहला Regional Rapid Transit System (RRTS) -
भारत में बनने वाला यह देश का पहला रैपिड रेल प्रोजेक्ट है जो दिल्ली से मेरठ के बीच बनाया जा रहा है। इसकी नींव 08 मार्च, 2019 को रखी गयी। यातायात की समस्या से जूझ रहे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प होगा। इसमें 82.5 किमी0 के इस प्रोजेक्ट में 2 डिपो (दुहाई और मोदीपुरम में) सहित कुल 24 स्टेशन बनाये जायेंगे तथा दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर महज 55 मिनटों में पूरा किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत इस कॉरिडोर का ज्यादातर भाग एलिवेटेड होगा तथा कुछ भाग भूमिगत होगा।
आईये जानते हैं इसके महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में -
Important Facts About Rapid Rail
- कुल लम्बाई - 82.15 किमी0
- एलिवेटेड भाग की लम्बाई - 68.03 किमी0
- भूमिगत भाग की लम्बाई - 14.12 किमी0
- डिपो - 2 डिपो (दुहाई और मोदीपुरम)
- स्टेशनों की संख्या - 22
- रैपिड रेल की स्पीड :- औसत स्पीड़-100 किमी0 प्रति घंटा तथा अधिकतम स्पीड - 180 किमी0 घंटा
- ऊँचाई - यह देश के सभी यातायात के प्रोजेक्ट में से सबसे अधिक ऊँचाई पर बनने वाला प्रोजेक्ट होगा। गाजियाबाद के मेरठ तिराहे पर इसकी सर्वाधिक ऊँचाई 100 फीट होगी।
- कोच का निर्माण - इसमें लगने वाले ट्रेन कोच को मेक इन इण्डिया के तहत भारत में निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण गुजरात के सावली में NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) के द्वारा किया जा रहा है।
- ज्यादातर भाग इसका एलिवेटेड होगा तथा कुछ भाग भूमिगत होगा।
- दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर लगभग 55 मिनट में तय होगा।
आर0आर0टी0एस0 स्टेशनों की संख्या - 14
सराय काले खाँ - न्यू अशोक नगर - आनन्द विहार - साहिबाबाद - गाजियाबाद - गुलधर - दुहाई - मुरादनगर - मोदी नगर साऊथ - मोदी नगर नॉर्थ - मेरठ साऊथ - शताब्दी नगर - बेगम पुल - मोदीपुरम
क्या सुविधाऐं होंगी रैपिड रेल में?
रैपिड़ रेल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। कुछ इस प्रकार की सुविधाऐं होगी इस ट्रेन में :-
1. इसमें यात्रियों के बैठने के लिए 2-2 सीट दोनों तरफ लगायी जायेंगी
तथा खड़े होकर सफर करने की भी सुविधा इस ट्रेन में होगी।
2. इसमें अत्याधुनिक ऑटोमैटिक डोर की सुविधा भी होगी तथा
आपातकाल के दौरान पुश बटन से भी इसके गेट को खोला जा सकेगा।
3. इसमें एक Business Class Coach भी होगा।
4. महिलाओं के लिए प्रत्येक ट्रेन में एक रिजर्व कोच की व्यवस्था होगी।
5. C.C.T.V. कैमरे तथा मोबाईल/लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा
भी होगी।
6. कुल मिलाकर इसमें यात्रा करना आरामदायक होगा।
नोट - उपरोक्त दी गई संक्षिप्त जानकारी परिवहन क्षेत्र में नई परिवहन सेवा आर0आर0टी0एस0 से सम्बन्धित है। आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आयेगा। किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए आप हमें कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं ताकि आने वाने आर्टिकल में हम इसमें सुधार कर सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें