एशिया महाद्वीप - ASIA CONTINENT

 एशिया महाद्वीप - ASIA CONTINENT

एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी

एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इस लेख के माध्यम से आईये जानते हैं एशिया महाद्वीप के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।

ASIA CONTINENT
Asia Continent : gargiknowledge.blogspot.com


महाद्वीप को 7 महाद्वीपों में बाँटा गया है। जिसमें से एशिया महाद्वीप जो कि दुनिया में अपने आकार एवं जनसंख्या दोनों में ही सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप को 48 देशों में विभाजित किया गया है। इनमें से तीन देश रूस, कजाकिस्तान तथ तुर्की का कुछ हिस्सा यूरोप में भी है। इस महाद्वीप की पश्चिमी सीमा यूरोप से मिलती है। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो दुनिया का 30 प्रतिशत भू-भाग एशिया महाद्वीप में आता है। जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाये तो विश्व की कुल जनसंख्या का 60 प्रतिशत जनसंख्या इसी महाद्वीप में निवास करती है।

एशिया महाद्वीप की समुद्र की सीमाऐं:-

  • पूर्व में : प्रशान्त महासागर
  • दक्षिण में : हिन्द महासागर
  • उत्तर में : आर्कटिक महासागर

एशिया महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य :-

(Important Facts About Asia Continent)

आईये जानते हैं एशिया महाद्वीप के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में -

  • यह 7 महाद्धीपों में सबसे बड़ा महाद्धीप है।
  • पूरी पृथ्वी का 30 प्रतिशत भाग इस महाद्धीप के अन्तर्गत आता है।
  • दुनिया के सबसे बड़े देश-रूस, भारत तथा चीन इसी महाद्धीप में आते हैं।
  • इस महाद्वीप में आने वाला देश जापान जहाँ पर लोग सर्वाधिक लम्बी आयु तक जीवन जीते हैं।
  • इस महाद्धीप से कर्क रेखा, भूमध्य रेखा तथा आर्कटिक वृत्त गुजरती है।
  • इसे जम्बूद्वीप भी कहा जाता है।
  • यह महाद्वीप आकार और जनसंख्या में सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश भारत और चीन इसी महाद्वीप में आते हैं।
  • एशिया महाद्वीप प्रशांत महासागर, आर्कटिक महासागर, अंध महा सागर, भूमध्य महासागर तथा हिन्द महासागर से घिरा हुआ महाद्वीप है।
  • यूराल पर्वत तथा काकेशस पर्वत श्रृंखला एशिया को यूरोप से अलग करता है।
  • एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 4,45,79,000 किमी0 क्षेत्र में फैला है।
  • विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत (माउंट एवरेस्ट) भी इसी महाद्वीप का हिस्सा है जो कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में आता है।
  • विश्व का सबसे बड़ा पठार जो मध्य एशिया में स्थित है ‘‘पामीर का पठार’’ भी इसी महाद्वीप में स्थित है।
  • सबसे बड़ा द्वीप-बोर्निया तथा सबसे घना द्वीप-जावा द्वीप (इण्डोनेशिया) भी इसी महाद्वीप का हिस्सा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश-चीन व सबसे छोटा देश मालद्वीव भी इसी महाद्वीप में आते हैं।

एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत आने वाले -

  • रूस में स्थित सबसे ठंड़ा स्थान - बरखोयांस्क (-680C)
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश - सिंगापुर
  • सबसे बड़ी झील - कैस्पीयन सागर
  • विश्व का सबसे गहरा गर्त - मेरियाना गर्त (फिलीपींश द्वीप के पास, प्रशान्त महासागर में स्थित)
  • सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - मौसिनराम (भारत के मेघालय राज्य में स्थित)
  • सर्वाधिक लम्बा रेल मार्ग - ट्रांस साईबेरियन (रूस में स्थित)
  • सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म - गोरखपुर (भारत)

Read More : पृथ्वी के 7 महाद्वीप

                    : जीलैंडिया महाद्वीप

एशिया महाद्वीप में कौन-कौन से देश आते हैं?


FAQ :
Ques. : एशिया में कितने देश आते हैं?
Ans. : एशिया में 48 देश आते हैं

Ques. : विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
Ans. : एशिया महाद्वीप



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के राज्य और राजधानियाँ - STATE and CAPITALS OF INDIA

भारत का गणतंत्र दिवस - Republic Day of India

भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of India)