दिल्ली के बारे में जानकारी - Information About Delhi
भारत की राजधानी दिल्ली
Delhi - The Capital of India
दिल्ली के बारे में जानकारी - Information About Delhi
दिल्ली, भारत की राजधानी है। इसे भारत का दिल भी कहा जाता है। यह एक राज्य के साथ-साथ भारत का केन्द्र शाषित प्रदेश भी है। आईये जानते हैं आज दिल्ली के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।
![]() |
Delhi-The Capital of India |
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी थी?
भारत की राजधानी पहले ब्रिटिश काल में कलकत्ता थी। 12 दिसम्बर, 1911 में राजधानी कलकत्ता से ‘‘नई दिल्ली’’ बनाई गयी।
दिल्ली का इतिहास
दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है। इस जमीन पर कई राजाओं ने शासन किया। दिल्ली को कई बार बसाया गया और कई बार उजाड़ा गया। दिल्ली का उल्लेख महाभारत काल में भी मिलता है। तब इसे इन्द्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी :-
Important Information About Delhi-NCR
दिल्ली देश की राजधानी के साथ-साथ एक केन्द्र शाषित प्रदेश भी है -
दिल्ली के जिले - दिल्ली को कुल 9 जिलों में बाँटा गया है।
1. मध्य दिल्ली, 2. पूर्वी दिल्ली, 3. पश्चिमी दिल्ली, 4. उत्तरी दिल्ली, 5. दक्षिणी दिल्ली, 6. नई दिल्ली, 7. उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 8. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, 9. उत्तर-पश्चिम दिल्ली- क्षेत्रफल - 1483 वर्ग किलोमीटर (783 वर्ग किमी0 ग्रामीण तथा 700 वर्ग किमी0 शहरी क्षेत्र)
- लोक सभा सीटों की संख्या- 7 (सात)
- विधानसभा की सीटों की संख्या - 70
- वर्तमान मुख्यमंत्री - अरविन्द केजरीवाल (आम आदमी पार्टी)
- वर्तमान उपराज्यपाल - विनय कुमार सक्सेना
- जिलों की संख्या - 9
- जनसंख्या (2022 तक) - लगभग 32 मिलियन
- बोली जाने वाली भाषाऐं - हिन्दी, ऊर्दू, पंजाबी, अंग्रेजी
- राष्ट्रीय भाषा - हिन्दी
- समुद्रतल से ऊँचाई - 700-1000 फीट।
- दिल्ली की सीमाऐं - उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा से मिलती है।
दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
Delhi : NCR (National Capital Region)
अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न होता है कि Delhi-NCR क्या है? इसके बनाने के पीछे क्या उद्देश्य क्या है, आईये जानते हैं -
- लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण यहाँ रह रहे लोगों को मूलभूत सुविधाऐं जैसे-बिजली, पानी, निवास इत्यादि के लिए होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए दिल्ली-एनसीआर का निर्माण किया गया।
- अक्सर लोग रोजगार की तलाश में या व्यापार की तलाश में किसी बड़े महानगर का रूख करते हैं। दिल्ली भी एक बड़ा महानगर है साथ ही साथ राजधानी होने के नाते देश के सभी राज्यों से लोगों का रूख इसी ओर होता है। जिससे उनके निवास, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं की कमी होने लगी जिसके समाधान के लिए दिल्ली राजधानी का विस्तार करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाया गया।
- एनसीआर में दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान के कई शहरों को शामिल किया गया है। इसमें 23 जिलों को शामिल किया गया है। Delhi - NCR के तहत आने वाले शहर कौन-कौन से हैं आईये जानते हैं -
उत्तर प्रदेश - गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, बागपत, हापुड़ तथा मुजफ्फरनगर।
हरियाणा - गुणगांव, फरीदाबाद, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेन्द्रगढ़, भिवाड़ी, जिंद तथा करनाल।
राजस्थान - भारतपुर तथा अलवर इसमें शमिल है।
दिल्ली एक पर्यटक स्थल -
दिल्ली राजधानी अपने पर्यटन के लिए भी जानी जाती है। यहाँ लाखो लोग हर वर्ष घूमने के लिए आते हैं। यहाँ बहुत से पर्यटन स्थल मौजूद हैं जैसे- लाल किला, कुतुब मीनार, इण्डिया गेट, जंतर-मंतर, जामा मस्जिद, लोटस टैंपल, अक्षरधाम मंदिर इत्यादि अनेकों पर्यटन स्थल हैं जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी आते हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य :- Important Facts about Delhi
- विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर है।
- एशिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिॉनिक मार्केट नेहरू पैलेस दिल्ली में स्थित है।
- एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जियों का आजादपुर सब्जी मण्डी दिल्ली में स्थित है।
- दुनिया की र्साधिक ऊँची ईंटो से निर्मित मीनार (कुतुब मीनार) दिल्ली में स्थित है।
- दिल्ली को केन्द्र शाषित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ - 01 नवम्बर, 1956 को।
- 69वें संविधान संशोधन के तहत दिसम्बर, 1991 को दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया गया।
Read More : भारत का संविधान - CONSTITUTION OF INDIA
: एशिया महाद्वीप - ASIA CONTINENT
FAQ :
Ques. : दिल्ली एनसीआर क्या है?
Ans : दिल्ली महानगर को विस्तार करके बनाया गया क्षेत्र एनसीआर कहलाता है। जिसमें दिल्ली के आस-पास के राज्यों के जिलों को इसमें शामिल किया गया है।
Ques. : एनसीआर की फुल फार्म क्या है?
Ans. : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR : National Capital Region)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें